Showing posts with label vastu. Show all posts
Showing posts with label vastu. Show all posts

Saturday, 25 July 2015

वास्तु के अनुसार प्लॉट का आकार

वास्तु के अनुसार प्लॉट का आकार
वर्गाकार : इस तरह का प्लॉट घर में निवास करने वाले को सुख और संपन्नता प्रदान  करता है।
आयताकार : इस तरह का भू खंड मालिक को आर्थिक उन्नति में अत्यन्त सहायक होता है।
अण्डाकार : इस प्रकार की भूमि क्रय करने से बचना चाहिए। इस भूमि पर निर्मित भवन में रहने पर दु:ख और अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
चक्राकार : चक्राकार जमीन का चयन यथा संभव नहीं करना चाहिए। शास्त्रानुसार इस तरह का भूखंड मालिक के धन का नाश करता है।
वृत्ताकार : समृद्धि में निरंतर वृद्धि चाहने के इच्छुक जातकों को ऎसा प्लॉट नहीं लेना चाहिए क्योंकि इसमें निवास करने से समृद्धि कम होती है।
त्रिकोणाकार : इस आकार प्रकार का भू खंड निवास करने वाले मालिक को राजकीय समस्याएं, अस्थिरता और अगि भय प्रदान करता है।
अर्द्धवृत्ताकार : यह जमीन का टुकड़ा मकान मालिक और इसमें निवास करने वाले जातकों को दु:ख प्रदान करता है।
धनुषाकार : धनुषाकार प्लॉट में निर्मित भवन में निवास करने वाले जातकों में भय पैदा करता है।
समानान्तर चतुर्भुज : इस तरह के भू खंड का चयन नहीं करना चाहिए। अशुभ परिणाम देने वाला तथा दुश्मनी पैदा करने के कारण निवासी सुख से नहीं रह सकता।
गोमुखी : इस तरह का प्लॉट रहने के लिए शुभ होता है किंतु व्यापार के लिए अशुभ होता है।
सिंहमुखी : सिंहमुखी प्लॉट रहने के लिए अशुभ होता है किंतु व्यापार के लिए शुभ होता है।

भूमि परीक्षण
आद्रता : प्राचीन समय में भूमि का आद्रता परीक्षण किया जाता था। भूमि में गड्ढा खोदकर पानी भरा जाता था और भूमि में नमी का पता लगाया जाता था।
दिशा प्रभाव : भूमि पर चार मुखी दीपक जलाकर यह प्रयोग करके यह जानने की कोशिश की जाती थी कि यह चारों वर्णो में से किसके लिए लाभकारी रहेगी।
जीवन्तता : सभी तरह के बीजों को बोकर जमीन की उपजाऊ सामथ्र्य का अनुमान लगाया जाता था।
विकिरण : सफेद, लाल, पीले और काले रंगों के फूलों का परीक्षण करके फूलों पर रेडियम का प्रभाव देखकर आकलन किया जाता था कि यह जमीन किस वर्ण के लिए शुभ है।
वायु संचरण : धूल उड़ाकर देखा जाता था कि हवा का रूख और उसके प्रभाव क्या रहेंगे।
इन परिणामों के आधार पर चारों वर्णो में से किसके लिए भू खंड उपयुक्त रहेगा, उसके अनुसार भूमि में गर्भविन्यासविधानम् के द्वारा ऊर्जा बतायी जाती थी।

संतानहीनता का कारण-वास्तुदोष भी हो सकता है

संतानहीनता का कारण-वास्तुदोष भी हो सकता है 

संसार के हर स्त्री-पुरुष की विवाह के बाद पहली कामना संतान प्राप्त करनेकी रहती है परन्तु कई बार देखने में यह आता है कि पति-पत्नी शारीरिक एवं मानसिक रूप से पूर्ण स्वस्थ्य एवं गर्भाधान के योग्य रहने के बाद भी निःसंतान ही रह जाते हैं। किसी भी दंपत्ति के निःसंतान रहने में भाग्य के साथ-साथ वास्तुदोष भी एक महत्त्वपूर्ण कारण होता है।यदि कोई दम्पत्ति निःसंतान है तो उन्हें चाहिए कि वह अपने घर के वास्तु दोष को दूर करें क्योंकि वास्तु दोष के कारण घर में नकारात्क ऊर्जा पैदा होती है जो संतान प्राप्ति में बाधा पैदा करती है। जो दम्पत्ति निःसंतान हैं उन्हें मेरी यह सलाह है कि वे योग्य डॉक्टर से उचित जांच अवश्य करवाए साथ ही घर में जो वास्तुदोष है उन्हें दूर करें ताकि उनकी संतान प्राप्ति की कामना पूर्ण हो सके।

सामान्यतः नीचे दिये वास्तुदोष संतानहीनता का कारण बनते हैं-

1 जिस किसी घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में निर्माण कार्य न होने के कारणखुली हुई हो ईशान कोण में निर्माण होने के कारण घर के ईशान कोण वाले भाग में खुली जगह न हो और उसकी उत्तर और पूर्व दिशा में पड़ोसियों के घर के कारण वहां दरवाजा या खिड़की भी न हो ऐसे कोने वाले कमरे में जिन दम्पत्तिका बेडरूम होता है उन्हें संतान प्राप्ति में बाधा पैदा होती है।
2
उत्तर भाग में खाली जगह न हो और अहाते की हद से लगकर घर हो और दक्षिण में खाली जगह हो तो वंशवृद्धि रूक जाती है।
3
घर अथवा चहारदीवारी की ईशान दिशा लुप्त हो जाए तो पुरुष संतान नहीं होगी। यदि हो भी तो विकलांग अथवा पागल बनकर अल्पायु होगी।
4
यदि किसी दम्पत्ति के शयनकक्ष के मुख्यद्वार वाली दीवार और सामने वालीदीवार पर कोई खिड़की न हो परन्तु शयनकक्ष के मुख्यद्वार के दांए या बांए वाली किसी एक दीवार पर खिड़की हो वहां सोने वाले दम्पत्ति को संतान प्राप्ति में कई सालों का लम्बा विलम्ब हो सकता है।
5
पश्चिम की ओर ऊंचाई हो पश्चिम और नैऋत्य के बीच में या पश्चिम और वायव्य के बीच में पश्चिम में किसी भी प्रकार का टैंक, चेम्बर, गड्ढा इत्यादि हो तो वंश वृद्धि नहीं होती। ऐसे घरों में कई बार शादी लायक बच्चों की शादी नहीं होने से वंश वृद्धि रूक जाती है।
6
पूर्व दिशा का हिस्सा घटकर पूर्वी सीमा पर निर्माण हो, तो उस घर का ज्येष्ठ पुत्र गलत आदतों को शिकार होगा और तीसरी पीढ़ी तक पहुँचते-पहुँचतेउसका वंश समाप्त हो जाएगा।
7
पूर्व उत्तर दिशाएं जुड़ी हो और पड़ोस से घटी हो तो घर के लोग संपत्तिके होने पर भी लावारिस होगें। पुरुष दत्तक लेने पर उसे संतान तो हो सकती है पर उसे पुरुष संतान नहीं होती है।
8
अगर ईशान कुंचित हो और वायव्य में बढ़ाव हो तो शत्रुओं की संख्या बढ़ जाएगी और संतान हानि होगी। यह हानि जीवित संतान या गर्भ में पल रही संतानकी हो सकती है......