Monday, 10 October 2016

माता पिता का सम्मान करने के 35 तरीके

     ***अपने माता पिता का सम्मान करने के 35 तरीके***
1. उनकी उपस्थिति में अपने फोन को दूर रखो ।
2.
वे क्या कह रहे हैं इस पर ध्यान दो ।
3.
उनकी राय स्वीकारें ।
4.
उनकी बातचीत में सम्मिलित हों।
5.
उन्हें सम्मान के साथ देखें।
6.
हमेशा उनकी प्रशंसा करें ।
7.
उनको अच्छा समाचार जरूर बताएँ ।
8.
उनके साथ बुरा समाचार साझा करने से बचें ।
9.
उनके दोस्तों और प्रियजनों से अच्छी तरह से बोलें ।
10.
उनके द्वारा किये गए अच्छे काम सदैव याद रखें ।
11.
वे यदि एक ही कहानी दोहरायें तो भी ऐसे सुनें जैसे पहली बार सुन रहे हो ।
12.
अतीत की दर्दनाक यादों को मत दोहरायें ।
13.
उनकी उपस्थिति में कानाफ़ूसी न करें ।
14.
उनके साथ तमीज़ से बैठें ।
15.
उनके विचारों को न तो घटिया बताये न ही उनकी आलोचना करें ।
16.
उनकी बात काटने से बचें ।
17.
उनकी उम्र का सम्मान करें. ।
18.
उनके आसपास उनके पोते/पोतियों को अनुशासित करने अथवा मारने से बचें ।
19.
उनकी सलाह और निर्देश स्वीकारें ।
20.
उनका नेतृत्व स्वीकार करें ।
21.
उनके साथ ऊँची आवाज़ में बात न करें ।
22.
उनके आगे अथवा सामने से न चलें ।
23.
उनसे पहले खाने से बचें ।
24.
उन्हें घूरें नहीं ।
25.
उन्हें तब भी गौरवान्वित प्रतीत करायें जब कि वे अपने को इसके लायक न समझें ।
26.
उनके सामने अपने पैर करके या उनकी ओर अपनी पीठ कर के बैठने से बचें ।
27.
न तो उनकी बुराई करें और न ही किसी अन्य द्वारा की गई उनकी बुराई का वर्णन करें ।
28.
उन्हें अपनी प्रार्थनाओं में शामिल करें ।
29.
उनकी उपस्थिति में ऊबने या अपनी थकान का प्रदर्शन न करें ।
30.
उनकी गलतियों अथवा अनभिज्ञता पर हँसने से बचें ।
31.
कहने से पहले उनके काम करें ।
32.
नियमित रूप से उनके पास जायें ।
33.
उनके साथ वार्तालाप में अपने शब्दों को ध्यान से चुनें ।
34.
उन्हें उसी सम्बोधन से सम्मानित करें जो वे पसन्द करते हैं ।
35.
अपने किसी भी विषय की अपेक्षा उन्हें प्राथमिकता दें ।
       

           ***माता – पिता इस दुनिया में सबसे बड़ा खज़ाना हैं***

No comments:

Post a Comment