Showing posts with label numerology. Show all posts
Showing posts with label numerology. Show all posts

Tuesday, 4 August 2015

अंक ज्योतिष ओर मूलांक 1

अंक ज्योतिष ओर मूलांक 1
अंक ज्योतिष में मुलांको और पूर्णांकों का अति विशेष महत्व होता है इसलिए इनके बारे में जानकारी होना बहुत जरुरी है तो आइये जानते है मूलांक 1 के बारे में........... .  
मूलांक 1 
जिस किसी का जन्म किसी भी महीने कि 1, 10,19, 28 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक 1 होता है 1 अंक का स्वामि सूर्य ग्रह है 1 अंक ही सभी अंकों का आधार है, शेष सारे अंक इसी से उत्पन्न होते हैइनकी  मुख्य विशेषताएँ  इसप्रकार है मूलांक 1 वाले व्यक्तियों में गजब का जबरदस्त आत्मविश्वास होता है। इम्पॉसिबल  शब्द इनकि डिक्शनरी में  होता ही नहीं है ये अपने ही विचारों को मानने वाले तथा दृढ निश्चयी होते है। ये अत्यधिक महत्वाकांक्षी होते है तथा जिस भी कार्य क्षेत्र में हो, उस ार्य क्षेत्र में प्रमुखता प्राप्त करना चाहते है नेतृत्व का गुण इनमें जन्मजात होता है। मूलांक 1 वाले सर कटा सकते है किन्तु सर नहीं झुकायेंगे अब आप यह भी न मान ले कि यह सारे गुण मूलांक 1 वाले व्यक्तियों में मिलेंगे मूलांक 1 में जन्म लेने वाले व्यक्तियों कि कुण्डली में सूर्य कि स्थिति कैसी है इस आधार पर उनके स्वभाव में फर्क हो सकता है

अंक ज्योतिष ओर मूलांक 7

अंक ज्योतिष ओर मूलांक 7 
अंक ज्योतिष में मूलांको और पूर्णाको का विशेष महत्व है आइये आज जानते है मूलांक 7 के बारे में….........
मूलांक 7
आपका जन्म किसी भी महीने कि 7,16,25 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 7 होगा इस अंक का स्वामी केतु ग्रह है। इनका स्वभाव मूलांक 2 वालों से मिलता जुलता होता है ये घूमना फिरना बहुत पसन्द करते है यह परम्परागत मान्यताओं को स्वीकार नहीं करते है इनका झुकाव अध्यात्म, भक्ति,दर्शन, तंत्र-मंत्र तथा ज्योतिष कि तरफ भी होता है एसे व्यक्ति दूरदर्शी होते है तथा प्रकृति से प्रेम करने वाले होते है इनके नींद में देखे हुये स्वप्न बडे विचित्र होते है इन लोगों को मूलांक 2 वालों के भाँति प्रेम में धोखा निश्चित रूप से मिलता है

Sunday, 19 July 2015

अंक ज्योतिष और आपका वाहन नम्बर

अंक ज्योतिष और आपका वाहन नम्बर....

आज के भागमभाग दौर को सुविधाजनक और आसान बनाने के लिये, वाहन जीवन का अभिन्न अंग बन चुका है. जीवन का यह अभिन्न अंग अगर हमें सुविधा देता है तो दुर्घटनाओं से ह्रदयविदारक कष्ट भी पहुंचाता है. कुछ समझदार लोगों का मानना होता है कि अगर गाड़ी चालाते समय सावधानी रखें तो जीवन मे दुर्घटनायें नही होगी. परंतु बहुत से जगहों पे ये देखने को मिलता है कि फलां आदमी बहुत ही आराम से गाड़ी चलाता है लेकिन फिर भी दुर्घटना घट गई और फलां आदमी बहुत ही गलत और बेढ़ंगे वाहन चलाता है फिर भी कभी कुछ नही होता है. 
अगर हम अंक ज्योतिष की मानें तो ये आदमी के मुलांक या भाग्यांक और गाड़ी नम्बर के मुलांक के कारण होता है.मान लें कि आपका मुलांक 1 है और गाड़ी नम्बर का कुल योग 6 या 8 रहा है तो दुर्घटनाओं की सम्भावना ज्यादा होती है और अगर 7 आता है तो इसकी सम्भावना कम हो जाती है. इसका कारण यह है कि 6 नम्बर मुलांक 1 के साथ शत्रु भाव रखता है जब कि 7 मित्र भाव रखता है. इसी प्रकार हर एक नम्बर का मित्र नम्बर और शत्रु नम्बर होता है जिसका वर्णन नीचे किया जा रहा है. इसकी मदद से आप बहुत हद तक ऐसे अनहोनी से बच सकते है.
अगर आपका मुलांक या भाग्यांक 1 आता है तो आपको गाड़ी नम्बर का कुल योग 1, 2, 4 या 7 रखना चाहिये. 6 या 8 नम्बर वाला वाहन ना रखें तो बेहतर होगा. आप पीले, सुनहरे, अथवा क्रीम रंग का वाहन खरीदें. नीले,भुरे, बैगनी या काले रंग की वाहन क्रय करने सेबचें.
अगर आपका मुलांक या भाग्यांक 2 आता है तो आपको गाड़ी नम्बर का कुल योग 1, 2, 4 या 7 रखना चाहिये. 9 नम्बर वाला वाहन ना रखें तो बेहतर होगा. आप सफेद अथवा हल्के रंग का वाहन खरीदें. लाल अथवा गुलाबी रंग की वाहन क्रय करने से बचें.
अगर आपका मुलांक या भाग्यांक 3 आता है तो आपको गाड़ी नम्बर का कुल योग 3,6, या 9 रखना चाहिये. 5 या 8 नम्बर वाला वाहन ना रखें तो बेहतर होगा. आप पीले, बैंगनी , अथवा गुलाबी रंग का वाहन खरीदें. हल्के हरे सफेद ,भुरे रंग की वाहन क्रय करने से बचें.
अगर आपका मुलांक या भाग्यांक 4 आता है तो आपको गाड़ी नम्बर का कुल योग 1, 2, 4 या 7 रखना चाहिये. 9, 6 या 8 नम्बर वाला वाहन ना रखें तो बेहतर होगा. आप नीले अथवा भुरे रंग का वाहन खरीदें. गुलाबी या काले रंग की वाहन क्रय करने से बचें.
अगर आपका मुलांक या भाग्यांक 5 आता है तो आपको गाड़ी नम्बर का कुल योग 5 रखना चाहिये. 3, 9 या 8 नम्बर वाला वाहन ना रखें तो बेहतर होगा. आप हल्के हरे, सफेद अथवा भुरे रंग का वाहन खरीदें. पीले, गुलाबी या काले रंग की वाहन क्रय करने से बचें.
अगर आपका मुलांक या भाग्यांक 6 आता है तो आपको गाड़ी नम्बर का कुल योग 3, 6, या 9 रखना चाहिये. 4 या 8 नम्बर वाला वाहन ना रखें तो बेहतर होगा. आप हल्के नीले , गुलबी , अथवा पीले रंग का वाहन खरीदें. कले रंग की वाहन क्रय करने से बचें.
अगर आपका मुलांक या भाग्यांक 7 आता है तो आपको गाड़ी नम्बर का कुल योग 1, 2, 4 या 7 रखना चाहिये. 9 या 8 नम्बर वाला वाहन ना रखें तो बेहतर होगा. आप नीले , अथवा सफेद रंग का वाहन खरीदें.
अगर आपका मुलांक या भाग्यांक 8 आता है तो आपको गाड़ी नम्बर का कुल योग 8 रखना चाहिये. 1 या 4 नम्बर वाला वाहन ना रखें तो बेहतर होगा. आप काले, नीले, अथवा बैगनी रंग का वाहन खरीदें.
अगर आपका मुलांक या भाग्यांक 9 आता है तो आपको गाड़ी नम्बर का कुल योग 9, 3, या 6 रखना चाहिये. 5 या 7 नम्बर वाला वाहन ना रखें तो बेहतर होगा. आप लाल , अथवा गुलाबी रंग का वाहन खरीदें.
चेतावनी :- उपरोक्त वर्णित बातों से ये कतई मतलब ना निकालें कि आप बेढ़ंगे तरीके या गलत तरीके से गाड़ी चलायें. वाहन चलाते समय अपनी और दुसरो की ज़िन्दगी का ध्यान रखें