Monday, 24 August 2015

लालकिताब के उपायों से सम्बंधित सावधानियाँ

 लालकिताब के उपायों से सम्बंधित सावधानियाँ    
0
1. उपायों को केवल दिन में ही करें अर्थात सूर्योदय के बाद और सूर्यास्त से पहले, केवल उन्हीं उपायों को सूर्यास्त के बाद करें जिन्हें निर्देशित किया गया गया हो।
2. सबसे पहले, छोटे उपाय अपनाएं, जो एक दिन के भीतर पूरे किये जा सकते हो, अगर आपकी जन्म कुंडली में पित्र ऋण है तो पहले पित्र ऋण से संबंधित उपायों को करें।
3.  एक दिन में केवल एक ही उपाय करना चाहिए। यदि एक से ज्यादा उपाय करने हों तो छोटा उपाय पहले करें, जब यह उपाय पूरा हो जाए उसके बाद ही दिए गए दूसरे उपायों को अगले दिन अपनाए।
4.एक उपाय के दौरान दूसरे उपाय का कोई सामान भी घर में रखें।
6. सच्चाई शुद्ध भोजन पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
7. किसी भी उपाय के बीच मांस मदिरा झूठे वचन परस्त्री गमन की विशेषमनाही है।
8. सभी उपाय पूरे विश्वास श्रद्धा से करें लाभ अवश्य होगा
9. 8, 12, 27 और 43 दिनों के उपायों को नियमित रूप से पूरा किया जाना चाहिए, इसलिए इन उपायों को बाद में शुरू करें, जब एक उपाय पूरा हो जाए, उसके बाद ही अगले नए उपाय की शुरूआत करें।
10. मंदिर या धार्मिक स्थानों से संबंधित उपायों के लिए महिलायों को उनके मासिक धर्म के दौरान 6 दिन जाने की विशेषमनाही है या निषिद्ध हैं। लेकिन वे अन्य सभी उपायों को कर सकती हैं, इस अवस्था में निषिद्ध उपायों को उनके परिवार (खून का रिश्तेदार:- भाई, पिता, पुत्र इत्यादि) का कोई भी व्यक्ति कर सकता है।
11. एक दिन के उपाय चौथ, नवमी और चौदस पर किये जा सकते है, लेकिन लंबे समय तक चलने वाले उपाय नहीं
12. कुछ भी यदि पानी में डालना है या भिगोना है तो उसे जरूर डाले पर केवल 7 बार मस्तिष्क के इधर-उधर घूमाने के बाद।
13. यदि कोई ऐसा उपाय है जो आपको हमेशा उम्रभर जारी रखना है, तो उसे सबसे पहले शुरू करे और साथ ही अन्य उपायों को एक-एक कर प्रारंभ करें।
14. उपाय के दौरान ज़मीन खुदाई के इस्तेमाल में लाया जाने वाला उपकरण वहीं छोड़ दे, अगर यह उपाय लम्बी अवधी तक चलना है तो इस उपाय के आखिरी दिन यह उपकरण या औजार वहीं जमीन में ही गाड़ दे या वहीं छोड़ दे।
15. इस्तेमाल में लाया गया उपकरण, जो उपाय के समय ज़मीन खोदने में प्रयोग किया गया हो उसे घर वापस नहीं लाए, यदि उपाय लम्बे समय तक किया जाना हो, उस स्थिति में आप वह उपकरण घर ला सकते है, पर आखिरी दिन ध्यानपूर्वक इसे उसी जगह छोड़ दे।
16. किसी भी ग्रह का उपाय करते समय यह जरूर ध्यान रखना चाहिए की वर्तमान समय में वह ग्रह अस्त अवस्था में तो नहीं है। 
17. कोई भी लम्बी अवधि वाले उपाय एक साथ शुरू करें।  पहले एक उपाय को सम्पूर्ण करे उसके पश्ताप एक पक्ष का अंतराल लेकर दूसरा उपाय करे। 
18. लम्बी अवधि वाले उपाय करते समय यह भी ध्यान रखे की उस अवधि  में कोई नाग हो। 
19. उपाय अवधि के दौरान पूर्ण रूप से ब्रह्मचार्य का पालन करे। 
         श्रीरस्तु………..………… ...शुभमस्तु………………….…………कल्याणमस्तु 

                          सुधीर कुमार वशिष्ठ .

No comments:

Post a Comment